मुख्यालय के बजाय अपने निवास से निकटतम विद्यालय में मनाएंगे योग दिवस

0
235


राष्ट्रीय शिक्षक संघ ने की थी आवास से निकटतम विद्यालय में योग दिवस मनाने छूट देने की मांग
बीकानेर, 19 जून। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जयपुर, निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर एवं राजथान सरकार शिक्षा (ग्रुप-8) विभाग जयपुर के आदेशानुसार 21 जून 2022 को सभी विद्यालयो में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के आदेश जारी कर शिक्षको व बालको की उपस्थिति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश प्रदान किये गये थे।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा तथा प्रदेशाध्यक्ष नवीन कुमार शर्मा ने राजस्थान सरकार के शिक्षामंत्री तथा निदेशक को ज्ञापन देकर अवगत करवाया कि दिनांक 23 जून 2022 तक ग्रीष्मावकाश चल रहे है।इस अवधि के बीच में 21 जून 2022 को एक दिन के लिए पृथक से बालको को विद्यालय बुलाने के निर्देश अव्यावहारिक प्रतीत हो रहे है। कई बालक अपने निवास स्थान पर नही है।अतः वे जहाँ भी है वहां के आसपास के विद्यालय में योग दिवस मना सकते है। वहीं सैकड़ो किलोमीटर दूर अपने पैतृक गांव व धार्मिक यात्रा पर चले जाने वाले शिक्षको को 3 दिन पहले विद्यालय में बुलाना भी अनुचित व अव्यावहारिक प्रतीत होता है।


संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि संगठन की मांग थी कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने पैतृक गांव चले जाने वाले शिक्षको तथा बालको को अपने निवास के समीप के विद्यालय में जाकर योग दिवस मनाने के आदेश पारित किये जायें जिसके बाद निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर ने अपने पूर्व के आदेश में आंशिक संशोधन करते ग्रीष्मावकाश के कारण जो शिक्षक मुख्यालय से दूरस्थ गृह स्थान पर चले गए है और पदस्थापन वाले विद्यालय में योग दिवस के अवसर पर अपरिहार्य कारणों से आने में असमर्थ हो वे अपने गृह स्थान के निकटतम विद्यालय के योग दिवस कार्यक्रम में आवश्यक रूप से भाग लेने के निर्देश प्रदान किये है।
संगठन के जिलामन्त्री नरेन्द्र आचार्य,जिलाध्यक्ष मोहन भादू,प्रदेश सयुक्त मंत्री सुरेश व्यास ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय संगठन ने ही लिखित में सर्वप्रथम पत्र देकर मांग की थी।
शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने शिक्षामंत्री राजस्थान सरकार, निदेशक ,माध्यमिक शिक्षा बीकानेर का आभार जताते हुये आग्रह किया कि इस बाबत स्थायी आदेश जारी होने से ग्रीष्मावकाश में असमंजसता की स्थिति समाप्त हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here