भाजपा बीकानेर देहात अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर करेगे योग शिविर

0
256

आयोजित मण्डल वाइज संयोजक व सहयोजक किये नियुक्त

बीकानेर , 20 जून। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के तहत कल 21 जुन 2022 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देहात के 22 मण्डलो पर योग शिविर आयोजित करेगी
भाजपा बीकानेर देहात जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत के नेतृत्व में भाजपा बीकानेर देहात जिला स्तरीय योग शिविर वृन्दावन पार्क जयनारायण व्यास कालोनी बीकानेर में होगा और देहात की पांच विधानसभा मुख्यालयों के साथ मण्डल मुख्यालय व शक्ति केंद्र पर योग शिविर होगे इसके लिए मण्डल वाइज संयोजक व सहयोजक नियुक्त किये जो योग शिविर सचालन व व्यवस्था का काम देखेगे। जिला मुख्यालय पर भाजपा शहर देहात के जिला पदाधिकारी जनप्रतिनिधि के साथ आमजन भाग लेंगे
योग शिविर के लिए भाजपा बीकानेर देहात ने जिला उपाध्यक्ष शिव प्रजापत को संयोजक जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल सहयोजक नियुक्त किया है यह पुरे जिले में योग शिविर आयोजन में प्रबंधन का काम देखेगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here