एमजीएसयू में मनाया योग दिवस

0
225

बीकानेर 21 जून ।आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में योग महोत्सव का आयोजन किया गया।

विश्वविद्यालय में संचालित योग विभाग के शिक्षकों व विद्यार्थियों द्वारा योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कार्मिकों को योग क्रियाएं करवाई गई कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर विनोद कुमार सिंह ने योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में विश्वविद्यालय कुलसचिव यशपाल आहूजा प्रोफेसर अनिल कुमार प्रोफेसर राजाराम उप कुलसचिव डॉ विठ्ठल बिस्सा योग विभाग के प्रभारी डॉक्टर धर्मेश हिरवानी सहित विश्व विद्यालय के शिक्षक अधिकारी विद्यार्थी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here