चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस नए योग दिवस पर किया अभ्यास

0
234

बीकानेर 21 जून । दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउन्टेन्टस ऑफ इण्डिया की बीकानेर बांच द्वारा अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस गोदावरी पैलेस में मनाया गया । जिसमें बीकानेर के प्रसिद्ध योग गुरू सीए सुधीर भाटिया सीए सदस्यों, उनके परिवारजनों व विद्यार्थियों को उनके शरीर को चुस्त एवं मन को स्वस्थ रखने के लिए प्राणायाम व योगाभ्यास करवायें तथा उन्होनें बताया कि हमें कभी भी किसी व्यक्ति से तुलना नहीं करनी चाहिए।

इस अवसर बीकानेर ब्रांच के भूतपूर्व अध्यक्ष ब्रजगोपाल दैया, महेन्द्र कुमार चुरा, बांच अध्यक्ष अंकुश चोपडा, उपाध्यक्ष राहुल पचीसिया, सचिव हेतराम पुनिया, कोषाध्यक्ष अभय शर्मा, सीकासा अध्यक्ष जसवन्त सिंह बैद, मनमोहन मोदी, ज्योति प्रकाश आचार्य, पवन सोनी, सुमित नौलखा व अन्य सीए सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में कार्यकारिणी के सदस्यों ने योग गुरु को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here