भाजपा बीकानेर देहात की जिला कार्यसमिति की बैठक 27 जून को

0
257

भाजपा बीकानेर देहात की जिला कार्यसमिति की बैठक 27 जुन सोमवार को भाजपा कार्यालय गांधी नगर मे होगी

भाजपा बीकानेर देहात कार्यसमिति की तैयारी बैठक आज देहात कार्यालय में हुई

बीकानेर, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात की जिला कार्यसमिति की बैठक 27 जुन 2022 सोमवार को भाजपा कार्यालय गांधीनगर बीकानेर में जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अध्यक्षता में होगी जिसमें जिला प्रभारी कांशीराम गोदारा व संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष माधोराम चौधरी मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे
जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल ने बताया आज भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर देहात की आज आज जिला पदाधिकारियों की बैठक समतानगर कार्यालय है हुई जिसमें जिला कार्यसमिति बैठक की तारीख फाइनल की व आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिला कार्यसमिति की बैठक आगामी 27 जुन 2022 सोमवार को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय गांधी नगर बीकानेर में रखी गई है बैठक यह पदाधिकारी अपेक्षित होंगे जिसमे भाजपा जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मण्डल प्रभारी,मण्डल अध्यक्ष, मण्डल महामंत्री, मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महामंत्री, सांसद, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी , प्रधान,उप प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष शामिल हैं।
आज बैठक में महामंत्री कुम्भाराम सिद्ध जिला मंत्री देवीलाल मेघवाल अरविंद चारण ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिवर सहित जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here