एमएस कॉलेज में उर्दू विषय मैं प्रवेश लेने आई छात्राओं का किया स्वागत

0
279

राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविधालय मे नये सत्र में उर्दू विषय चालू करने पर शहर विधायक व शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी.डी. कल्ला का किया आभार प्रकट

बीकानेर, 02 जुलाई। मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एन डी कादरी ने बताया की आज का दिन बीकानेर अल्पभाषायी वर्ग के लिये खुशखबरी ले कर आया।


कादरी ने बताया कि बीकानेर जिले सबसे बड़ें राजकीय महिला महाविधालय मे उर्दु विषय नही होने से बीकानेर मे अध्ययन करने वाली बालिकाओं को काफी दिक्कत होती थी उन्हे उर्दू विषय के अध्ययन हेतु किसी अन्य महाविधालय या जिले के बाहर जाकर पढाई करनी पडती थी। इसलिए मुस्लिम महासभा व उर्दू संघर्ष समिति काफी समय से राजकीय महारानी कन्या महाविधालय बीकानेर में उर्दु विषय लागू करने की मांग राज्य सरकार व नगर विधायक से कर रही थी। उन्होंने ने बताया कि आज शहर विधायक एवं शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी. कल्ला के प्रयास रंग लाये है और बीकानेर कि जनता को सौगात देते हुवे बीकानेर जिले के सबसे बड़े राजकीय एम.एस. कन्या महाविद्यालय में वर्षों से अल्पसंख्यक भाषायी छात्रों की माँग उर्दू भाषा को स्थाई तौर पर खुलवाने की माँग को पूरा किया।
इस अवसर पर एन.डी. कादरी के नेतृत्व में एम.एस. महाविधालय की प्राचार्य विजयश्री गुप्ता का फुल मालाएं देकर स्वागत किया एवं व्याख्याता सुनीता बिश्नोई, उस्मान अली व महाविधालय मे नये सत्र के उर्दू विषय मे प्रवेश के लिए आई छाओं का भी स्वागत किया गया साथ ही बी.डी. कल्ला का  आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उर्दू संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष मंसूर अली, शहजाद अहमद, मोहम्मद जाफर, मोहम्मद जुबेर, मकसुद सुलेमानी, साजीद अहमद, सहना बानो, तस्लीम बानो, इस अवसर कांग्रेस नेता साजीद सुलेमानी, मुमताज बानो, एडवोकेट मोहम्मद असलम, जाकीर हुसैन नागोरी,  एडवोकट सकिना खान, एडवोकेट शमशाद कादरी, आदि मुस्लिम समाज के लोगो ने स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here