धनंजय ने बढ़ाया बीटीयु का खेल क्षेत्र में मान – कुलपति

0
311

धनंजय ने बढ़ाया बीटीयु का खेल क्षेत्र में मान – अंबरीश शरण विद्यार्थी

बीकानेर 11 जुलाई। बीकानेर टेक्निकल युनिवर्सिटी बीटीयु बीकानेर के वाइस चांसलर (कुलपति) अंबरीश शरण विद्यार्थी द्वारा प्रसन्नता जताते हुए एमबीए छात्र एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी धनंजय सारस्वत को आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी क्वानकिडो चैम्पियनशिप 2021-22 में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने पर सम्मानित किया और आगामी युनिवर्सिटी गेम्स में ज्यादा खिलाड़ी भेजने पर सहमति व्यक्त की। बीटीयु रजिस्ट्रार भैरुं रतन छंगाणी की उपस्थिति में नेशनल मेडलिस्ट धनंजय सारस्वत से चर्चा करते हुए कुलपति विद्यार्थी ने बताया कि स्पोर्ट्स बोर्ड की भूमिका को बढ़ावा देने के लिए और अधिक बेहतर प्रयास किये जायेगें। अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी प्रोत्साहित किया जायेगा। धनंजय सारस्वत ने बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय बीकानेर को अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में यह पहला पदक दिलाया है जिससे बीटीयु का खेलों में राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here