देश व राज्य की सुख समृद्वि व जनकल्याण के लिये एक महीने तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

0
244

बीकानेर,12 जुलाई। देश व राज्य की सुख समृद्वि व जनकल्याण के लिये मां सच्चियाय (ओसिया)गंगा शक्ति पीठ करमीसर रोड पर एक माह तक धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जाएंगे। मंदिर के अधिष्ठाता पंडित रामजी व्यास मुन्ना महाराज के सानिध्य में पं संजय भारद्वाज के आचार्यत्व में रोजाना वैदिक मंत्रोचारण के साथ शहस्त्र धारा रूद्वाभिषेक होगा। अध्यक्ष रासबिहारी जोशी ने बताया कि सुबह 8 बजे से शिव शक्ति पीठ व विष्णु लक्ष्मी पूजन के अलावा सवा लाख पार्थिव रूद्व निर्माण किया जाएगा। सायं काल में भजन संध्या व महाआरती आयोजित होगी। एक माह तक नियमित चलने वाले इस आयोजन में शहर व बाहर से आएं श्रद्वालु धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 12 अगस्त को पूर्णाहुति के दिन सवा लाख शिवलिंग का वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजन व सरोवर में प्रवाह किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here