देशभर में दाल मिलर्स का एक दिन के लिए सांकेतिक बंद 16 जुलाई को

0
237


पूरे देश में जिलाधीश के माध्यम से प्रधानमंत्री व् वित्त मंत्री के नाम सौंपे जायेगे विरोध ज्ञापन
बीकानेर 12 जुलाई । बीकानेर दाल मिल्स एसोसिएशन के सचिव राजकुमार पचीसिया ने बताया कि ऑल इंडिया दाल मिल्स एसोसिएशन की वीडियो कोंफ्रेंसिंग द्वारा देशभर के दाल मिलर्स की ज़ूम मीटिंग का आयोजन अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई | जिसमें देशभर के दाल मिलर्स ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा आनाज, दाल एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर 18 जुलाई से लगने वाले जीएसटी के विरोध में देशभर के दाल मिलर्स अपने प्रतिष्ठान 16 जुलाई को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से बंद रखेंगे | सभी मिलर्स ने यह भी निर्णय लिया कि अगर सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो आगे आन्दोलन को और तेज किया जाएगा | क्योंकि सरकार का यह निर्णय खाद्यान व दलहन व्यापार के लिए सही नहीं है और ना ही यह किसानों व आमजन के लिए हितकर है | साथ ही देश भर के दाल मिलर्स ने यह भी निर्णय लिया है कि सभी अपने अपने जिले के जिलाधीश के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज करवाएंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here