ओशो मित्र मंडल का “गुरु पूर्णिमा महोत्सव ” लक्ष्मी विलास में

0
260


बीकानेर 12 जुलाई। “ओशो मित्र मंडल ” द्वारा “गुरु पूर्णिमा महोत्सव” दिनांक 13 जुलाई ,बुधवार को लक्ष्मी विलास भवन, पुरानी जेल रोड ,बीकानेर में सायं 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे “गुरु प्रेम-महोत्सव” के रूप में मनाया जाएगा।
इसके अंत अंतर्गत ओशो के ऑडियो प्रवचन ,कीर्तन, सत्संग, वाइट रॉब ध्यान आदि आयोजन होंगे ।
ध्यान कार्यक्रम का संचालन मां प्रेम नीलिमा “रेणुका व्यास “द्वारा किया जाएगा
इस पर्व पर ध्यान के विभिन्न प्रयोग किए जाएंगे जिससे मनुष्य अपने अंतस की गहराइयों में पहुंचकर जीवन के अर्थ को समझ सके।
ओशो मित्र मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि ओशो ने इस जगत को सही अर्थों में मनुष्यता का नया अर्थ दिया है,तथा ध्यान द्वारा इस “बोझपूर्ण “जीवन को “बोधपूर्ण “बनाने की सीख दी ।ओशो ने हमे सिखाया कि -कैसे बाहर और भीतर के जगत के साथ तालमेल बैठाकर जीवन को सुंदर बनाया जा सकता है ।
ओशो मित्र मंडल सभी ओशो मित्रों से इस “गुरु पूर्णिमा महोत्सव” के आनंद में सम्मिलित होने का निवेदन करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here