पीएनबी द्वारा होम लोन मानसून बोनांजा 2022 का आगाज

0
248

बीकानेर 12 जुलाई । पंजाब नैशनल बैंक द्वारा मंगलवार को बीकानेर में होम लोन मानसून बोनांजा का उद्घाटन बीकानेर मंडल प्रमुख अभिनंदन कुमार सोगानी और जोधपुर अंचल कार्यालय के सहायक-महाप्रबंधक सतीश रलहन द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रमुख सोगानी ने बताया कि ग्राहकों को आसान एवं त्वरित आवास ऋण उपलब्ध करवाने हेतु बैंक द्वारा होम लोन मानसून बोनांजा लॉन्च किया गया है जिसकी अवधि 01जुलाई से 15 सितम्बर तक है। इसी प्रयोजन से होटल उत्सव में आयोजित लॉन्चिंग समारोह में बीकानेर के अग्रणी बिल्डर्स और डेवलपर्स ने शिरकत की। इस अवसर पर अंचल प्रबंधक दीपांकर महापात्रा वीडियो कांफ्रेंस के द्वारा शामिल हुए। उप मंडल प्रमुख रवि स्वामी ने बताया कि ग्राहक बिना किसी प्रोसेसिंग और डॉक्यूमेंटेशन शुल्क का भुगतान किए आकर्षक ब्याज दर पर होम लोन प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक रामप्रताप गोदारा ने किया। इस कार्यक्रम में एमसीसी प्रमुख स्नेह कुमार सिंघल, पीएलपी प्रमुख बाबूलाल पालड़िया, मुख्य प्रबंधक दिग्विजय सिंह, राधेश्याम सुथार, दीनदयाल सुथार, वरिष्ठ प्रबंधक वासुदेव खत्री, कृतिका गहलोत, ईश्वर सोमानी, मनीष सैनी, प्रबंधक परीक्षित भार्गव, विकास टेलर, अभिषेक रंगा, अभिषेक भोजक, अधिकारी अमित धवल और हर्ष कुमार सोनल भी उपस्थित थे। साथ ही चंद्रकांत व्यास, दिव्या यादव, अमित गुप्ता समेत बीकानेर मंडल के समस्त शाखा प्रमुख भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here