रक्षाबन्धन मेला 27 जुलाई से 5 अगस्त तक

0
234


बीकानेर, 13 जुलाई। जयनारायण व्यास कॉलोनी स्थित ग्रामीण हाट में दस दिवसीय रक्षाबन्धन मेला 27 जुलाई को आरंभ होगा।
जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि 5 अगस्त तक चलने वाले इस मेले में हस्तनिर्मित एवं आर्टीफिशियल राखियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। साथ ही श्रंगार के उत्पादों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। प्रदर्शनी में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लकड़ी, चमड़ा, पत्थर, धातु के हस्तशिल्प आर्टिफिश्यल ज्वैलरी, हैण्ड एम्बोय्डरी उत्पादों एवं अन्य कई तरह के उत्पादों को प्रदर्शित किया जाऐगा। हण्डीक्रॉफ्ट, हॅण्डमेड साबुन, चॉकलेट्स, कोटाडोरिया साडिया व सूट आर्टिफिशियल ज्वैलरी, कॉस्मेटिक्स आईटमस, खाटा- चूरी, हैण्डलूम वस्त्र एवं सूट तथा खाने-पीने के विविध व्यंजन के साथ-साथ बच्चों के लिए झूले भी मेले में लगाए जाएंगे। मेले में भाग लेने हेतु इच्छुक आर्टीजन चोपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग केन्द्र कार्यालय समय में उपस्थित होकर अपना आवेदन पत्र जमा करा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here