गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का सेतु का कार्य करता है

0
295

बीकानेर 13 जुलाई । बीकानेर स्थित नोखा रोड भीनासर स्थित अर्ह इंग्लिश एकेडमी प्रांगण में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित करते हुए संस्था सचिव सुरेंद्र डागा ने कहा कि गुरु अंधकार से प्रकाश की ओर जाने वाले मार्ग को प्रशस्त करने में सेतु का कार्य करता है l

प्राचीन परंपरा में ऋषि मुनि एवं धर्म आचार्यों के सानिध्य में उनके अनुयाई और भक्त अपने अपने आस्था के अनुसार अपनी श्रद्धा के साथ गुरु धारणा ग्रहण करते आए हैं और वह अपने जीवन में आध्यात्मिक क्षेत्र चारित्रिक विकास एवं स्वयं के विकास के लिए गुरु की बताई बातों पर अमल करते हैं गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी गुरुजनों को भी अपने शिष्य के प्रति शुभकामनाएं रखनी चाहिए सभी शिष्य को गुरु के प्रति श्रद्धा शक्ति का भाव रखना चाहिए l कार्यक्रम को संस्था प्राचार्य नेहा अचार्य प्रबंध निदेशक का रमा डागा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया l विद्यार्थियों को ध्यान क्रिया का प्रयोग भी करवाया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here