मुख्यमंत्री के बीकानेर दौरे को लेकर शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने कार्यकर्ताओं की ली मीटिंग

0
277

बीकानेर 13 जुलाई । शहर जिला कांग्रेस कमेटी बीकानेर कार्यालय में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु एक विशेष बैठक काबीना मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला की अध्यक्षता में हुई।
कांग्रेस महासचिव फ़िरोज भाटी ने बताया कि आज हुई बैठक में शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
शिक्षा मंत्री डॉ बी ड़ी कल्ला ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुवे कहा कि गहलोत सरकार ने सदैव बीकानेर की तरफ ज्यादा तवज़्ज़ो देते हुवे बड़े बड़े विकास कार्य करवाये है इसी क्रम में खेल क्षेत्र में भी करोड़ो के बजट की लागत से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में इंदौर स्टेडियम एंव महाराजा डॉ करणी सिंह स्टेडियम में भी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करने मरु नगरी पधार रहे है हम सभी कांग्रेस जनों को मिलकर अपनी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुवे दोनों कार्यक्रमों को कामयाब बनाना है इसके लिए अभी से हम सबको सोशल मोडिया के मार्फ़त जुड़ जाना है एंव कार्यक्रम में सभी को टोलियों के साथ पधार कर कार्यक्रम को सफल बनाना है। कल्ला ने सबसे अहम जिम्मेदारी पार्षद गणों, अग्रिम संगठन जैसे युवा कांग्रेस, सेवादल, महिला कांग्रेस एंव एनएसयूआई की रहेगी। कल्ला ने इसके साथ साथ बीकानेर में हुवे पिछले साढ़े तीन सालों में हुवे विकास कार्य एंव प्रदेश सरकार की ऐतिहासिक लोककल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कल्ला ने जल्द ही रेलवे फाटकों सहित अन्य विकट समस्याओं के निराकरण की बात भी कही।


इनके अलावा कार्यक्रम लोकसभा उम्मीदवार रहे मदन गोपाल मेघवाल, पीसीसी सचिव जिया उर्रहमान, पूर्व न्यास अध्यक्ष हाजी मकसूद अहमद, प्रधान लालचंद आसोपा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल मजीद खोखर, अरविंद मिड्ढा, नेता प्रतिपक्ष चेतना चोधरी, सुनीता गौड़, साजिद सुलेमानी, सेवादल नेता कमल कल्ला, सोहन चोधरी, ब्लॉक अध्यक्ष रमजान कच्छावा, सुमित कोचर, श्रीलाल व्यास, पूर्व उप महापौर शकीला बानो, अनिल व्यास, एड. मोलाबक्स भुटटो, पार्षद नंदलाल जावा, दुर्गादास छंगाणी, मुकेश राजस्थानी, पार्षद मनोज बिश्नोई, अकबर अली खादी, सुनील गेदर, मुजीब खिलजी, महेंद्र सिंह बडगुजर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, फरमान कोहरी, अभिषेक डेनवाल, ताहिर हसन क़ादरी, पाबूराम नायक, गिरिराज सेवग, रमेश व्यास, पार्षद मनोज जनागल, शांतिलाल मोदी, सहजाद भुटटो, मुनीराम कूकना, अब्दुल वाहिद, प्रफ्फुल हटीला, ज्योति मेघवाल, आशा स्वामी, इक़बाल समेजा, राजू देवी व्यास, नवरत्न व्यास, सुखदेव नाथ, मुरली रामावत, ओम प्रकाश लोहिया, हाजिर खान, अमन पारीक, उपेंद्र श्रीमाली, गोपीराम बिश्नोई, किशन पंवार, मैक्स नायक, बलराम नायक, छैलू सिंह जोधासर, अशोक सेन, सांगीलाल वर्मा, चंद्रशेखर चांवरिया, चेतन जावा, अब्दुल रहमान लोदरा, शिवम उपाधयाय, राकेश पुष्करणा, सुरेंद्र डोटासरा, ईस्माइल खिलजी, भंवर कूकना, मिर्जा हैदर बैग, कामराज गोयल, अमजद अब्बासी, एड कमल साध, शिवशंकर स्वामी, राजेश आचार्य, पार्षद मोहम्मद असलम, सैय्यद रईस अली, भरत चांगरा, विनोद जोशी, राजू नायक, राहुल जादूसंगत, महबूब रंगरेज, हरिशंकर नायक, पीर शेर शाह, गोवर्धन मीणा, सुरेश व्यास, पवन तंवर सहित सेकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here