मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बीकानेर में हुआ भव्य अभिनंदन

0
278

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का बीकानेर
हैलीपेड पर हुआ भव्य अभिनंदन
बीकानेर, 15 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत शुक्रवार प्रातः बीकानेर पहुंचे। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी उनके साथ आए।
यहां महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय परिसर में बने हैलीपैड पहुंचने पर शिक्षामंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला, राजस्थान एग्रो डेपलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष रामेश्वर डूडी, ऊर्जा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, राज्य क्रीडा परिषद की अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, विधायक जगदीश चन्द्र, डॉ. भीमराव अम्बेडकर फाउण्डेशन के महानिदेशक मदन गोपाल मेघवाल, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, भू-दान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, माटी कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगर राम गेदर, श्रीडूंगरगढ़ विधायक गिरधारी महिया, कुलपति विनोद कुमार सिंह, पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, यशपाल गहलोत, जियाउर रहमान, संजय आचार्य, सुनीता गोड़, गजेन्द्र सिंह सांखला, संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन, आईजी ओम प्रकाश, जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक योगेश यादव, क्रीड़ा परिषद उपाध्यक्ष सतवीर चौधरी, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद, राहुल जादूसंगत, ओमप्रकाश सेन, नितिन वत्सस, बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, मनोज सारण, आनंद सिंह सोढा, डॉ. राजेंद्र मूंड, अनवर अजमेरी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया।

असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बीकानेर सुनहरे धोरों की गंगा जमुनी संस्कृति की परिचायक धरती बीकानेर में आज राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीकानेर स्थित महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के हेलीपैड व इनडोर स्टेडियम तथा बाद में सर्किट हाउस पधारने पर उनका असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ मिर्जा हैदर बेग ने सर्वप्रथम हेलीपैड पर उनका स्वागत करते हुए अभिवादन कर स्वागत किया तत्पश्चात सर्किट हाउस में स्मृति चिन्ह राजस्थान का गांधी : अशोक गहलोत भेंट किया जिसमें डॉ मिर्जा हैदर बेग ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का व्यक्तित्व गांधी जी की जीवन के अनुरूप है इसलिए आपको राजस्थान का गांधी कहा जाता है आप अपने क्षेत्र के आमजन के दुखों को दूर करने हेतु सदैव तत्पर रहते हैं इस अवसर पर सय्यैद रईस अली राहुल जादूसंगतओम प्रकाश लोहिया रमजान ओम प्रकाश सेन श्याम बीठनोक आदि ने भी माला पहनाकर उनका स्वागत किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here