आरटीई के बकाया भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

0
249

आरटीई के बकाया भुगतान की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को बीकानेर मे श्री डूगरगढ के मनीष शर्मा ने सौंपा ज्ञापन।

श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर, 15 जुलाई। कोडा राम भादू प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व मे शिक्षा सत्र 2020 -21 में ऑफलाइन पढ़ाए गए विद्यार्थियों के आरटीई के बकाया भुगतान व 30 नवंबर 19, 31 दिसंबर 2020 व 31 मार्च 2021 का बैरियर लगाकर रोके गए भुगतान की मांग को लेकर आज बीकानेर सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शिक्षा मंत्री बी डी कल्ला व रामेश्वर डूडी पूर्व नेता प्रतिपक्ष से मिलकर ज्ञापन सौंपा।
दिलीप जी भारद्वाज पल्लू, मनीष शर्मा श्री डूंगरगढ़, अनिल कस्वा बीकानेर, श्योप्रकाश जाखड़, देवीलाल जी सारण, विनोद बाबल,पवननाथ जी,मदन जी खिचड विनोद विश्नोई, हनुमान सिंह पंवार मिलने वालों में शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here