जसोल मां के दरबार में बीकानेर से हुए पैदल रवाना

0
321


जसोल धाम 15 वी फेरी पैदल यात्रा संघ
बीकानेर ,19 जुलाई। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर से जय जसोल मां सेवा संघ समिति, रांका भवन के पीछे ,नोखा रोड, भीना सर से हर साल की भांति भीनासर धाम से जसोल दरबार व रानी रूपादे जी मंदिर, तिलवाड़ा पैदल यात्रा जय जसोल मां सेवा संघ समिति 15वीं फेरी पैदल यात्रा संघ मंगलवार को लेडीज व जेंट्स रवाना हुए । जसोल माँ के भक्त पुजारी शांतिलाल पंचारिया ने बताया की मां जसोल के दरबार में भीनासर जय जसोल मां सेवा संघ समिति द्वारा 15 वी फेरी पैदल यात्रा करने जा रहे हैं जिसमें आज 10:30 बजे भीनासर नोखा रोड से रवाना हुए पैदल संघ को हरी झंडी दिखाकर जसोल मां के भक्त व समाजसेवी मोहित धारीवाल, सत्यनारायण जी राठी, मनोज जी जाजड़ा ने हरी झंडी दिखाकर संघ को रवाना किया।यह संघ 12 दिन बाद मां जसोल धाम में दर्शन करेंगे। रास्ते की सेवा सभी साधन खुद के साथ लेकर गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here