“मरने को तो मरे सभी, पर ऐसी मौत नहीं आती”

0
238

बीकानेर 19 जुलाई । अमर शहीद मंगल पाण्डे की 195 जयन्ती समारोह राजस्थान प्रान्तीय शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा एवं बीकानेर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज द्वारा शिवशक्ति सदन के सेठ प्रेमरतन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी श्रीलाल सेवग ने की।
इस अवसर पर आर.के. शर्मा ने अमर शहीद मंगल पाण्डे की जीवनी का वाचन किया। पुरूषोत्तम लाल सेवक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए ओजस्वी कविता वाचन किया। सूर्य प्रकाश शर्मा ने भी ओजस्वी गीत के द्वारा उनके कृतित्व के बारे में बताया। साथ ही महेश भोजक, दुर्गादत्त भोजक चिन्मय, गौरव लक्की शर्मा ने भी मंगल पाण्डे के बारे में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय शर्मा ने किया।
उल्लेखनीय है कि कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चैरिटेबल ट्रस्ट और भाई बंधु चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से संभागीय आयुक्त व जिला कलेक्टर से अमर शहीद मंगल पांडे चौराहे घोषित किए जाने बाबत ज्ञापन भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here