10वीं एवं 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम श्री जैन पब्लिक स्कूल ने परचम लहराया

0
306

बीकानेर 22 जुलाई । 10वीं एवं 12वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम 2022 में वाणिज्य एवं विज्ञान संकाय में श्री जैन पब्लिक स्कूल ने परचम लहराया। सीबीएसई बोर्ड द्वारा आज कक्षा 10वीं एवं 12वीं का आज परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें स्कूल में परीक्षा परिणाम 10वीं एवं 12वीं में शत प्रतिशत रहा।


कक्षा 12वीं में वाणिज्य संकाय में रुचि वेद 98% अंक प्राप्त किए वही विज्ञान संकाय में भव्य सोनी ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

कक्षा दसवीं के छात्र साकेत बाहेती एवं पार्थ खत्री दोनों ने विद्यालय में 98.2 प्रतिशत अंक हासिल करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के कक्षा 12वीं के 27 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं वही कक्षा दसवीं के 25 छात्रों ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर जैन पाठशाला के अध्यक्ष विजय कुमार कोचर मंत्री चार्टर्ड अकाउंटेंट श्री मानक चंद कोचर प्रधानाचार्य श्रीमती सीमा जैन एवं शाला प्रबंधक विश्वजीत ने जैन पब्लिक स्कूल की टीम के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को उत्तम परीक्षा परिणाम के लिए बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सभी उपस्थित छात्रों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल नताशा के साथ खुशियां जाहिर की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here