शिक्षा मंत्री ने किया पुष्करणा दिवस समारोह के पोस्टर का लोकार्पण

0
248

बीकानेर, 25 जुलाई। राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग की ओर से 9 व 10 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय पुष्करणा दिवस समारोह के पोस्टर का लोकार्पण शिक्षा मंत्री डॉ बी डी कल्ला ने रंगोलाई महादेव मंदिर में किया। इस मौके पर डॉ कल्ला ने कहा कि समाज की प्रतिभाओं को सम्मान देने तथा बुजुर्गों के सम्मान के इस अनूठे आयोजन से अन्य समाजों के लिये एक संदेश जाता है। उन्होंने सम्मानित होने वाली सभी प्रतिभाओं को अग्रिम बधाई देते हुए उनके उत्तरोतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष बी जी बिस्सा ने डॉ कल्ला को बताया कि 9 अगस्त को हरि हेरिटेज में प्रतिभाओं व बुजुर्गों के सम्मान के अलावा दस अगस्त को मां उष्टवाहिनी का पूजन व महाआरती की जाएगी। इस दौरान महामंत्री सुभाष जोशी,दिनेश चूरा,मनमोहन पुरोहित,एड अजय व्यास,केशव प्रसाद बिस्सा,जितेन्द्र आचार्य,राकेश बिस्सा,अनिल जोशी,हिमांशु व्यास,सुमित जोशी सहित अनेक सजातिय लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here