शिक्षा मंत्री ने दो कक्षा कक्षों का किया उद्घाटन, चार नए कक्ष बनाने की घोषणा की

0
273


बीकानेर, 25 जुलाई। शिक्षा मंत्री डाॅ. बी. डी. कल्ला ने सोमवार को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जस्सूसर गेट में विधायक कोष से निर्मित दो कक्षा कक्षों का लोकार्पण किया तथा समग्र शिक्षा अभियान के तहत चार नए कक्ष बनाने की घोषणा की।
इस अवसर पर डाॅ. कल्ला ने कहा कि मनुष्य के सर्वांगीण विकास में शिक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक शिक्षित व्यक्ति अपनी ऊर्जा का सदुपयोग देश और समाज के समग्र विकास में कर सकता है। उन्होंने बच्चों से टीवी से दूर रहने तथा पुस्तकों से दोस्ती करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चे खूब पढ़ें और आउटडोर खेल खेलें। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश भर में ग्रामीण ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो रहा है। इसमें लाखों खिलाड़ी भाग लेंगे। खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की दृष्टि से यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी।


इस दौरान दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर तनीषा सोनी, मुस्कान मोयल और रजनी प्रजापत को पुरस्कृत किया गया। स्कूल के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया। स्कूल प्राचार्य प्रसन्ना पारीक और दिनेश व्यास ने स्कूल की गतिविधियों की जानकारी दी। इससे पहले डाॅ. कल्ला ने पांच लाख रुपये की लागत से बने दो कक्षों का उद्घाटन किया। उन्होंने स्कूल परिसर का अवलोकन किया। समारोह में हेम सिंह शेखावत, पार्षद शिव शंकर बिस्सा, देवकिसन चांडक, नारायण बिहाणी, कमल कल्ला, गिरिजाशंकर हर्ष, मनोज व्यास सहित स्कूल स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र हर्ष ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here