अन्तरराष्ट्रीय साइक्लिंग कोच महेश रंगा का निधन

0
233

बीकानेर 27 जुलाई । मरुधरा की इस मिट्टी में कई खेल प्रतिभाओं का जन्म हुआ है। ऐसी ही शख्सियत अन्तरराष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग कोच महेश कुमार रंगा आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। रंगा के आकस्मिक निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। गुरु वशिष्ठ अवार्डी, रोड किंग, महेश कुमार रंगा का निधन हृदयघात से हो गया। आज सुबह नत्थूसर गेट बाहर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, तो सैकड़ों खेल प्रेमियों ने नम आंखों से साइक्लिंग के उम्दा खिलाड़ी, प्रशिक्षक को विदाई दी।

-मिली थी कोच पद पर नियुक्ति
साइक्लिंग कोच किशन पुरोहित के अनुसार महेश रंगा 1984-85 मेें भारतीय खेल संस्थान, पटियाला से साइक्लिंग खेल में उतीर्ण हुए थे। इसके बाद उन्हें स्पोटर्स ऑथर्टी ऑफ इंडिया से कोच के पद पर नियुक्त मिली। उन्होंने कई राज्यों में अपनी प्रतिभा के दम पर युवा खिलाड़ी तैयार किए। रंगा ने अपने प्रशिक्षण काल में देश को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग के खिलाड़ी दिए, जिन्होंने राष्ट्र का नाम गौरव किया।

उन्होने राष्टीय पदक विजेता खिलाड़ी तराशे। साइक्लिंग खेल में महारथ हासिल रंगा को राजस्थान सरकार ने साल 2017-18 में गुरु वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here