बीकानेर के शहरकाजी हाजी मुस्ताक अहमद का हुआ निधन

0
386

टुडे राजस्थान न्यूज़
बीकानेर 28 जुलाई। कौमी एकता के लिए पहचान रखने वाले बीकानेर के शहर काजी हाजी मुस्ताक अहमद का बुधवार देर रात निधन हो गया ईदगाह कमेटी के संरक्षक हाफिज फरमान अली और नायब शहर काजी शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पिछले 60 साल से बीकानेर में मुस्लिम समाज के लोगों को सेवाएं दे रहे थे 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार ईदगाह में नमाज पढ़ाई थी जो लगातार 60 सालों से निरंतर नमाज पढ़ते आ रहे हैं। अपने पिता की मौजूदगी में ईदगाह नमाज पढानी शुरू की थी इसके अलावा मोहल्ला चड़वान समाज की मस्जिद में इमामत करते आ रहे थे बुधवार की देर रात अचानक उनको सांस लेने में तकलीफ हुई तब पीबीएम अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़ी देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। हाफिज फरमान अली ने बताया कि उनका जनाजा उनके निवास से गुरुवार की दोपहर जोहर की नमाज 2:00 बजे के बाद उठाया जाएगा। पहले बड़ी ईदगाह में जनाजे की नमाज पढ़ाई जाएगी उसके बाद सुपुर्द ए खाक किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here