राज्यपाल ने किए श्रीकोलायत में कपिल मुनि मंदिर के दर्शन

0
277


बीकानेर, 30 जुलाई। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने शनिवार को श्रीकोलायत स्थित कपिल मुनि मंदिर में दर्शन किए। मंदिर के पुजारी बनवारी लाल ने राज्यपाल को विधिवत पूजन करवाया तथा शॉल ओढ़ाकर एवं माला पहनाकर राज्यपाल का अभिनंदन किया।
राज्यपाल ने कपिल मुनि, गरुड़ भगवान और मुनि वशिष्ठ की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कपिल सरोवर में दीपदान किया।
इस दौरान जिला कलेक्टर श्री भगवती प्रसाद कलाल, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश यादव, उपखंड अधिकारी हरि सिंह शेखावत, विकास अधिकारी दिनेश सिंह भाटी तथा पुजारी शिवनारायण, सुंदरलाल, राजकुमार, नवरतन, मनोजकुमार, आशीष शर्मा और ललित शर्मा मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here