हाजी मुश्ताक अहमद ने बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति को पोषित-पल्लवित किया : भाटी

0
241

बीकानेर, 30 जुलाई। ऊर्जा मंत्री श्री भंवर सिंह भाटी ने शनिवार को शहर काजी हाजी मुश्ताक अहमद के आवास पहुंचकर खिराजे अकीदत पेश की। इस दौरान भूदान बोर्ड के अध्यक्ष लक्ष्मण कड़वासरा, केश कला बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र गहलोत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर भाटी ने कहा कि हाजी मुश्ताक अहमद ने सदैव बीकानेर की गंगा जमुनी संस्कृति को पोषित-पल्लवित किया।

सर्व धर्म सद्भाव बनाए रखने वाले हाजी मुश्ताक अहमद का इंतकाल बीकानेर के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हाजी मुश्ताक अहमद के भाई मोहम्मद अल्ताफ और पुत्र शाहनवाज को सांत्वना दी। इस अवसर पर हाजी मौलाबख्श, हाजी फरमान अली, डॉ. मिर्जा हैदर बेग, अब्दुल वहीद अमजद अब्बासी, श्यामसुंदर आदि ने भी खिराज ए अकीदत पेश की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here