छोटा रानीसर तलाई पर पानी टंकी बनवाने की मांग को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले

0
298

बीकानेर की 27 जुलाई छोटा रानीसर तलाई पर पानी टंकी के लिए जमीन यूआईटी द्वारा आवंटित करवाने की मांग को लेकर वार्डवासी मुजीब खिलजी के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला से मिलें।

बड़ी कर्बला जनता प्याऊ पर आयोजित प्रोग्राम में वार्ड वासी महिला और पुरुष बड़ी तादाद में पहुंचे। वार्डवासियों ने डॉ कल्ला को अवगत करवाया कि मोहता सराय छोटा रानीसर क्षेत्र में पानी की गत एक दशक से भारी समस्या हो रही है। एक दशक पहले इस क्षेत्र में 150 घर थे जो कि अब तकरीबन 500 से अधिक हो चुके हैं और लगातार बढ़ रहे हैं। लेकिन पानी की लाइन और आपूर्ति आज भी दस साल पुरानी आबादी अनुसार की जा रही है।

इस क्षेत्र में नया जल स्रोत उच्च जलाशय के निर्माण के बिना पानी की समुचित आपूर्ति संभव नहीं है।

विदित है कि डॉ कल्ला ने मोहता सराय छोटा रानीसर क्षेत्र में नई पानी की टंकी के निर्माण की घोषणा की है। जिसके निर्माण हेतु छोटा रानीसर तलाई उपयुक्त जगह है। यह भूमि यूआईटी के अधीन खसरा नंबर 322 में है। जो की इस क्षेत्र में सर्वाधिक ऊंचाई पर है। इस स्थान पर टंकी की स्वीकृति से श्रीरामसर, सुजानदेसर, लक्ष्मीनाथ, नत्थूसर और गंगाशहर टंकियों की 20 हजार की टेल आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।

डॉ कल्ला ने वार्डवासियों को आश्वासन दिया कि जल्द इस क्षेत्र में पानी की समुचित व्यवस्था हेतु तमाम बंदोबस्त किए जायेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here