“हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

0
283

बीकानेर , 02 अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सम्पूर्ण देश में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी की “हर घर तिरंगा अभियान” की प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री श्रीमती दिया कुमारी के निर्देशानुसार भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अभियान की आगामी योजनाओं और क्रियान्वयन के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया।

जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा कार्यक्रम 9 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक देश के कोने कोने में मनाया जाएगा तथा देशभर में 20 करोड़ से अधिक परिवारों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा बूथ स्तर पर कम से कम 100 घरों पर तिरंगा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है और पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ अभियान को सफल बनाने हेतु जमीनी स्तर पर कार्य करेंगे।

“हर घर तिरंगा” अभियान बीकानेर के जिला संयोजक भगवान सिंह मेड़तिया ने बताया कि 9 अगस्त से 11 अगस्त तक शहर में अभियान के प्रचार प्रसार और देशभक्ति के वातावरण निर्माण की दिशा में कार्य किया जाएगा जिसके तहत तिरंगा यात्रा तथा बाजार एवं सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग लगाने का भी लक्ष्य रखा गया है।

अभियान के जिला सह संयोजक डॉ. सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि इस अभियान से प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत होगी।उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत 11 से 13 अगस्त तक वार्डों में प्रभात फेरी निकालने का लक्ष्य भी रखा गया है।

अभियान के जिला सहसंयोजक राजकुमार पारीक ने बताया 13 से 15 अगस्त 2022 तक देश के प्रत्येक घर पर तिरंगा लहराता हुआ दिखाई देना चाहिए जिससे पूरे विश्व में देश की एकता का संदेश पहुंच सके।

बैठक में पार्टी के मंडल अध्यक्ष, हर घर तिरंगा अभियान के मंडल संयोजक, सह संयोजक एवं प्रभारी उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here