केईएम रोड पर आम जनता के साथ-साथ ग्राहकों के वाहन खड़ा करने की मांग रखी

0
263

बीकानेर जन चेतना मंच ने जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

बीकानेर, 03 जुलाई ।बीकानेर शहर में केईएम रोड पर आम जनता के साथ-साथ ग्राहकों के वाहन खड़ा करने की अनुमति के सम्बन्ध में ।

मुख्यमंत्री से निवेदन किया  है कि बीकानेर शहर में कोटगेट से लेकर सादुल सिंह सर्किल तक शहर का मुख्य मार्केट है जहां पर बीकानेर जिला प्रशासन द्वारा पिछले कुछ समय से जो वन-वे ट्रेफिक व्यवस्था की गई है वो बहुत ही सराहनीय कार्य है।

लेकिन कोटगेट से लेकर सादुल सिंह सर्किल तक जिला प्रशासन द्वारा जो गुण्डाराज व हठधर्मिता की जा रही है वो बड़ी शर्मनाक बात है। और इस बात से बीकानेर की जनता में दिन-प्रतिदिन रोष बढता जा रहा है। क्योंकि प्रशासन द्वारा उक्त स्थान पर किसी भी दुकान में यदि कोई आम जनता (ग्राहक) कोई सामान लेने के लिये जाता है तो प्रशासन उसको अपना टू व्हीलर ( बाईक / स्कूटर आदि ) खड़ा नहीं करने देता है और यदि किसी भूलवश या गलती से कोई ग्राहक अपना टू व्हीलर ( बाईक / स्कूटर आदि) खड़ा कर देता है तो प्रशासन द्वारा उक्त व्हीकल को सीज करके चालान कर देते हैं।

अतः श्रीमान्जी से बीकानेर शहर की जनता का आग्रह है कि प्रशासन द्वारा जो आम जनता ( ग्राहकों) के साथ हठधर्मिता की जा रही है उसको बन्द करवायें अन्यथा इस गुण्डाराज के कारण बीकानेर की आम जनता में दिन-प्रतिदिन रोष बढ़ता जा रहा है । क्योंकि पिछले कुछ समय से प्रशासन द्वारा जो हठधर्मिता की जा रही है वो पहले कभी नहीं हुई अन्यथा किसी दिन इस घटना को लेकर बीकानेर की आम जनता को मजबूर होकर कोई उग्र रूप लेना पड़ेगा, उसकी समस्त जिम्मेदारी फिर जिला प्रशासन की होगी।

अतः आपसे पुनः निवेदन है कि उक्त स्थान पर जब कोई ग्राहक अपना सामान खरीदने आये तो पहले की तरह नियमानुसार सुचारू रूप से आम आदमी को अपना टू व्हीलर (बाईक / स्कूटर आदि) खड़ा करने की अनुमति प्रदान करें जिससे आम ग्राहक को राहत मिल सके।

ज्ञापन देने वालों में नवरतन व्यास महेन्द्र कल्ला अब्दुल मजीद खोखर मकसूद अहमद श्रीलाल व्यास इकबाल समेजा सुरेन्द्र डोटासरा मुरली स्वामी विक्की चढ्ढा सुरेश व्यास गोपाल जोशी हेमचन्द पुरोहित रमेश अग्रवाल जावेद खान धनपत चायल मोगली हर्ष इत्यादि शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here