हरियाली तीज महोत्सव का हुआ आयोजन

0
260

बीकानेर 04 अगस्त । नारी शक्ति वूमैन एम्पावर की बीकानेर टीम की तरफ से हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया।। जिसमे भगवान शिव और माँ पार्वती की आराधना के साथ तीज के गीतों का महिलाओं द्वारा आनन्द लिया। सांस्कृतिक प्रभारी संजू खत्री व शशिकांता ने बताया कि लहरिये ओर बंधेज के परिधानों में सोलह श्रृंगार के साथ अखण्ड सुहाग की कामना की गई।

उपस्थित महिलाओं ने राजस्थानी व फिल्मी धुनों पर जमकर नृत्य किया। इस दौरान अनेक मनोरंजक खेल भी खेले गये। वहीं सावन क्विन की प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें मंजूू भाटी को सावन क्विन के खिताब से नवाजा गया। जिसमें सांस्कृतिक प्रभारी संजू खत्री एवं शशिकांता खत्री ने मनभावन परिधानों में सजी महिलाओं को विभिन्न मनोरंजक खेल खिलाए। साथ ही सावन क्वीन की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता की निर्णायक मधु खत्री ओर सचिव मन्जूषा भास्कर रही। महिलाओं ने अपने विचार रखते हुए कहा कि हमारी संस्कृति में तीज उत्सव का बहुत बड़ा महत्व है। तीज का त्योहार हमारे सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मूल्यों को प्रदर्शित करता है, वहीं दूसरी ओर इस त्योहार के माध्यम से अतीत के दर्शन भी होते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here