दो दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपो एग्जीबिशन का हुआ शुभारंभ

0
260

बीकानेर 06 अगस्त । महिला स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दो दिवसीय मैजेस्टिक एक्सपो एग्जीबिशन का शुभारंभ रानीबाजार स्थित ऋ षभ गार्डन के हॉल में हुआ। जिसका उद्घाटन पार्षद सुमन छाजेड़,समाजसेविका मंजू नौलखा,सुशीला नाहटा व कविता सुराणा ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि यह प्रदर्शनी महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में कारगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि इससे जिस तरह महिलाओं ने घरेलू उत्पाद के जरिये जो स्वरोजगार शुरू किया है,उससे निश्चित रूप से महिलाएं आत्मनिर्भर समाज को एक संदेश देगी। एग्जीबिशन की आयोजक राखी चौरडिया ने बताया कि एक्स्पो में क्लॉथिंग एसेसरीज ज्वेलरी होम डेकोर फूड आइटम हैंडीक्राफ्ट की लगभग 74 स्टॉल लगाई गई है।

इसमें बीकानेर के साथ-साथ अहमदाबाद,जयपुर,जोधपुर,चंडीगढ़,दिल्ली के दुकान संचालक आमजन को वाजिब दाम पर उत्पाद उपलब्ध करवा रही है। प्रदर्शनी के पहले ही दिन ग्राहकों में उत्साह चरम पर रहा। आयोजक राखी ने बताया कि दो दिवसीय फैशन और लाइफ स्टाइल वाले इस एक्सपो में डिटेरजेन्ट पाऊडर से सिलवर ज्वैलरी तक के सभी प्रकार के उत्पाद विक्रय के लिये उपलब्ध है। जिसमें साड़ी,ज्वैलरी,फूड आइटम,मोदी केयर,होम डेकोर,हैडिक्राफ्ट,फुटवियर सहित अनेक प्रकार की स्टॉल्स लगाई जा रही है। जो रियायती दरों पर अपने सामान का विक्रय कर रहे है। चोरडिया ने बताया कि इस बार बीएसएफ एरिया में भी स्टॉल लगाने का विचार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here