स्कूली बच्चों को वितरित किए तिरंगे झंडे, हर घर तिरंगा में भागीदारी का आह्वान

0
271


बीकानेर, 06 अगस्त। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बीएसएफ के विद्यार्थियों को शनिवार को तिरंगे झंडे वितरित किए गए और आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शारीरिक शिक्षक तथा पैरा ओलम्पियन श्याम सुंदर स्वामी ने कहा कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व की अनुभूति करवाने वाला है। इस अवसर को देश भर में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हमें भी तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान में पूर्ण मनोयोग से भागीदारी निभानी चाहिए। इस दौरान अध्यापक हुकम चंद चौधरी ने झंडा संहिता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि नो बैग डे के अवसर पर विद्यार्थियों ने देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत कार्यक्रम में भागीदारी निभाई। इस दौरान तिरंगा से जुड़ी प्रतियोगिताएं और प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here