10 अगस्त से पूरे राजस्थान में आंदोलन होगा शुरू

0
259

बीकानेर 07 अगस्त । तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण की मांग को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला बैठक का आयोजन, 10 अगस्त को उपखंड स्तर पर देंगे ज्ञापन ।
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय बीकानेर की जिला बैठक का आयोजन रविवार को राउप्रावि फड बाजार विद्यालय बीकानेर में जिलाध्यक्ष मोहनलाल भादू की अध्यक्षता में किया गया।
जिलामंत्री नरेन्द्र आचार्य ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन को आमजन तक पहुंचाने, हर घर तिरंगा, 12 अगस्त को प्रत्येक विद्यालय में भारत माता का पूजन,महापुरुषों की जानकारी बच्चों को आमजन तक पहुंचाने तथा विभिन्न आयोजित कार्य में कार्यक्रमों का सोशल प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करने के संबंध में किया गया ।
इस बैठक को ओमप्रकाश विश्नोई प्रदेश पर्यवेक्षक व प्रदेश उपाध्यक्ष ने संबोधित करते हुए बीकानेर जिले की सदस्यता की कार्ययोजना में विस्तार करते गति लाने तथा तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण शीघ्र करवाने के संबंध में आगामी दिनों में तहसील स्तर से आंदोलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंडल सयुक्त मंत्री ओमप्रकाश रोड़ा ने सदस्य अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि बीकानेर जिला विषम परिस्थितियों में होने के बावजूद राज्य में सदस्यता की प्रगति में अच्छे स्थान पर है तथा निर्धारित अवधि 31 अगस्त से पूर्व ही जिले में 3000 की सदस्यता के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री रवि आचार्य ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाए जा रहे अमृत महोत्सव में ज्ञात-अज्ञात, अनाम स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया तथा प्रत्येक उपशाखा के विधालयो स्तर पर 12 अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम का भव्य आयोजन कर व्यापक प्रचार प्रसार करने पर जोर दिया।
जिला संगठन मंत्री लेखराम गोदारा ने प्रदेश के पातेय वेतन शिक्षकों की समस्या, तृतीय श्रेणी शिक्षक स्थानांतरण की समस्या आदि के लिए सरकार को अपनी ताकत बताने अपने हक प्राप्ति के लिए एकजुटता दिखाने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष मोहनलाल भादू ने सभी उपस्थित समस्त उपसखाओ के दायित्वान पदाधिकारियों का आभार जताया।
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर हर्ष ने कहा कि ये बार बार तबादलों पर रोक लगा कर सरकार तृतीय श्रेणी शिक्षको को निराश कर रही हैं शिक्षकों की भावनाओ को समझते हुए तृतीय श्रेणी शिक्षको के तबादलों से रोक हटानी चाहिए।
बैठक में दानाराम ,दिनेश आचार्य, महेश कुमार, अलसीराम, जगदीश मण्डा,फैज़ल,रमेश आदि शिक्षक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here