तिरंगा भारत की आन बान शान इसकी हिफाजत करना सभी का दायित्व – यशपाल गहलोत

0
239



आजादी की गौरव यात्रा के तीसरे दिन कांग्रेसजन ने लगाए नारे
देश का झंडा तिरंगा नही चाहिए दो रंगा, भारत माता की जय जय जय

बीकानेर 11 अगस्त । आजादी के 75 वे साल में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने आजादी की गौरव यात्रा के तहत आज पंडित धर्मकांटे से सर्वोदय बस्ती मुक्ता प्रसाद रोड से मुक्त प्रसाद सामुदायिक भवन से रामपुरा की गलियों से निकलकर रामपुरा मुख्य बाजार से लालगढ़ स्टेशन तक यात्रा निकाली।

  इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की भारतीय तिरंगा भारत वर्ष की लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत है इसकी हिफाजत करना भारत वर्ष के प्रत्येक नागरिक की है वो चाहे किसी भी जाति समुदाय का हो आज जिस तरह का माहौल है हमे आवश्यकता है की हम सही जानकारी आम लोगो तक पहुंचाए।

प्रदेश सचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में भारत के वीर सपूतों की गाथा है जिसकी आज तोड़ मरोड़ कर आमजन के सामने लाया जा रहा है हमारा कर्तव्य है की ऐसी ताकतों का हम मुकाबले करे और इतिहास को बदलने से बचाए।

        राज्य मंत्री श्री मदनगोपाल मेघवाल ने कहा की भारतीय  नव पीढ़ी को आज जो इतिहास पढ़ाया जा रहा है वो उन लोगो का है जिन्होंने भारतीय स्वंत्रता संग्राम में कोई योगदान नहीं दिया ऐसे कुक्रत्य करने वालो से हमे नई पीढ़ी को बचाना है और उन्हें सही सटीक इतिहास की जानकारी देना है 

    प्रवक्ता नितिन वत्सस ने बताया की आज आजादी की गौरव यात्रा में पदयात्रा करने वालो में वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीलाल व्यास,किशनलाल इनखिया, अरविंद मिढ़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,आनंद सिंह सोढा पार्षद मनोज किराडू, पार्षद किशन तंवर, महासचिव ललित तेजस्वी, सुभाष स्वामी,अभिषेक पंवार, विकास माकड़ ,रवि पारिक, सचिव पाबूराम नायक,मनोज चौधरी, सोहन राव,विकास तंवर एजाज पठान, शिव गहलोत ,करनी सिंह राजपुरोहित, एजाज पठान,यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष तोलाराम सियाग, एस्टी अध्यक्ष गोवर्धन मीना देहात उपाध्यक्ष डॉक्टर मिर्जा हैदर बैग,ओम प्रकाश लोहिया,शिवजी स्वामी, महिला कांग्रेसbनेत्री मुमताज शेख अर्चना नागल एडवोकेट शकीना खान दीपक कछावा,लकी गहलोत नजाकत अली,विष्णु सांखला खुशी, जाकिर नागौरी, इनायत अली कुरेशी, मुनीर अहमद  नारेबाजी करते हुए चल रहे थे

जिसमे देश का झंडा तिरंगा नही चाहिए दो रंगा, भारत माता की जय जय जय,
इस अवसर पर बलराम नायक,यश पारिक,दिनेश खत्री, सहित कांग्रेसजन मौजूद थे।

कल की यात्रा शाम 5 बजे गोकुल प्रसाद पुरोहित की प्रतिमा स्थल से चालू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here