अपनो से बिछड़े वृद्धजनों के खुशी के आंसु छलक पड़े

0
241

बीकानेर 12 अगस्त । मां शारदे कला संस्थान बीकानेर द्वारा अपना घर वृद्धाश्रम जयपुर रोड मैं सुरेश मदान के नेतृत्व मैं राखी का त्योहार मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि अरविंद्र सिंह सेंगर सदस्य (मजिस्ट्रेट) किशोर न्याय बोर्ड बीकानेर थे । इस दौरान भजनगीत संध्या का प्रोग्राम भी रखा गया । जिस मै कलाकार संगीतकार सुरेश मदान, योगेंद्र जांगिड़, संगीता माहेश्वरी, राजीव मित्तल, पूनम मोदी, शशि दावड़ा, सलीम भाटी, सुभेंदु अग्निहोत्री, सुमन अग्रवाल द्वारा गीत गाये ।

वृद्धाश्रम मै कलाकारों बहनों द्वारा सभी वृद्धजनों को कलाई मै राखी बांधी । उस समय का माहोल देखने लायक था । अपनो से बिछड़े वृद्धजनों को खुशी के आंसु थे। अपनाघर आश्रम के प्रबंधक रमेश राठी द्वारा मुख्य अथिति एवं अन्य कलाकारों का सम्मान किया गया । सेंगर द्वारा अपनाघर आश्रम का निरीक्षण भी किया गया । साफ सफाई , उत्तम सुविधा पाई गई मुख्य अतिथि अरविंद सिंह सेंगर एवं कलाकारो के भी आंसु आ गए। सुरेस मदान द्वारा सबका अभिवादन किया गया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here