आजादी के अमृत महोत्सव पर सीमा सड़क संगठन की स्वतंत्रता दौड, प्रतियोगिताएं व पौध रोपण

0
289


बीकानेर, 13 अगस्त। सीमा सडक संगठन के चेतक प्रोजेक्ट की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव पर संगठन परिसर में कार्यालयों व आवासीय परिसरों में तिरंगे ध्वज लगाएं तथा स्वतंत्रता दौड व तीन समूह में राष्ट्रीयता से ओतप्रोत चित्रांकन व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की हुई। चेतक परिसर में फल,फूल व छायादार 151 पौधे लगाएं गए। संगठन के अधिकारियों ने विभिन्न स्कूलों में जाकर आजादी के अमृत महोत्सव से अवगत करवाया।


सीमा सड़क संगठन के चीफ इंजीनियर रविन्द्र शाह, बोर्डर रोडस वाई्फस वेलफेयर संगठन की अध्यक्ष शोमा शाह ने तिरंगा लहराकर व भारत माता की जय के नारों के साथ रैली को रवाना किया। श्रीगंगानगर रोड स्थित सीमा सड़क संगठन के मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होते हुए आरंभिक स्थल पहुंची। स्वतंत्रता दौड़ में तिरंगा लिए हुए संगठन के अधिकारी, जवान, उनके परिजनों ने उत्साह से भागीदारी निभाई।


मुख्य अभियंता रविन्द्र शाह ने कहा कि अनेक शहीदों के बलिदान से हमें आजादी मिली है। आजादी के साथ देश में साम्प्रदायिक सौहार्द, आपसी भाई चारे और प्रेम को कायम रखने, देश के विकास में सभी नागरिक अपना नैतिक दायित्व समझते हुए निभाएं। देश का विघटन करने वाली ताकतों का सामूहिक,संगठित होकर जागरूकता व सजगता से मुकाबला करें। आजादी के अमृत महोत्सव के जश्न को जोश व उत्साह से मनाएं जिससे आने वाली पीढ़ी प्रेरणा लेकर राष्ट्रभक्त बन सकें।
उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से आजादी के अमृत महोत्व संगठन की ओर से जैसलमेर के तनोट तक वाहन रैली निकाली गई। पौधरोपण किया गया तथा 580 मीटर ऊंची पहाड़ी पर स्वतंत्रता ट्रेकिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के कर्नल आर.श्रीराम, कर्नल प्रवीण माथुर, लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज जायसवाल आदि मौजूद थे। संगठन की ओर से 15 अगस्त तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here