जश्ने आजादी पर ध्वजारोहण और धार्मिक गुरुओं का सम्मान

0
248

बीकानेर सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट द्वारा जश्ने आजादी पर ध्वजारोहण और धार्मिक गुरुओं का सम्मान

बीकानेर 16 अगस्त । आजादी के अमृत महोत्सव पर बीकानेर सर्व धर्म सेवा ट्रस्ट की ओर से तेलीवाड़ा रोड स्थित कार्यालय पर बीकानेर के विभिन्न धर्म गुरुओं द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा बीकानेर की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की गई । ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहम्मद अकील ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से हाफिज फरमान अली और शहरकाजी हाफिज शाहनवाज हुसैन , हिंदू समाज की ओर से जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) और महेश कुमार देराश्री , रानी बाजार गुरुद्वारे के गुरविंदर सिंह ने कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए बताया कि सबका मालिक एक है । हम सभी एक ही मालिक के बंदे है l
ट्रस्ट के सचिव मोहम्मद फैजान ने बताया कि आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अजहरुद्दीन ने सभी अतिथियों का माला पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि ताहिर हसन कादरी,नवीन ओझा,हनुमान दास राठौड़,नुरुल हसन आदि वक्त्ताओं ने शहीदों को कुर्बानियों को युवाओं तक संप्रेषित करने पर ज़ोर दिया ।
कार्यक्रम में आशुतोष देराश्री,फरमान अली,मोहम्मद जफर,विमल ओझा,रमीज,तोकीद,रेहान,शिवदत्त ओझा,अदनान,फरहान आदि की गरिमामय उपस्थिति रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here