श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर थालियां बजाकर दी बधाइयां

0
240


बीकानेर, 19 अगस्त। भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका के कार्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका ने कान्हा का पंचामृत से अभिषेक किया तथा रात्रि बारह बजे थालियां बजाकर श्रीकृष्ण जन्म की बधाइयां दी गई। इस दौरान खिलौनों, गुब्बारों आदि श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई। इस दौरान श्रीकृष्णनाम संकीर्तन भी किया गया। इस दौरान समाजसेवी गणेश बोथरा, आदर्श शर्मा, शंकर सिंह राजपुरोहित, ओम राजपुरोहित, नेमीचंद भादाणी, संजय स्वामी, जय उपाध्याय, नरेन्द्र सिंह, जेठूसिंह आदि ने संकीर्तन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here