ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र में आध्यात्मिक प्रवचन व सचेतन झांकियां

0
239


बीकानेर, 19 अगस्त। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सादुलगंज में सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व सचेतन झांकियों, आध्यात्मिक प्रवचन और लघु सांस्कृृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। नन्हें मुने बालक-बालिकाओं ने कृृष्णा-राधा व अन्य देवों के स्वरूप् धारण कर भक्ति गीतों के साथ नृृत्य किया।


क्षेत्रीय केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने प्रवचन में कहा कि जब अंतर्मन में जागरण होगा तब श्री कृष्ण का आगमन होगा।भगवान श्रीकृृष्ण भारत का हर नागरिक श्री कृृष्ण के साथ पवित्रता,प्रेम, प्रसन्नता आदि दिव्य गुणों से अपने व्यक्तित्व को श्रेष्ठ बनाएं। अपने अंदर छुपी हुई कंस के समान आसुरी वृृतियों का संहार करे, तभी भारत फिर से देव भूमि बनेगा। यह दृृढ़ संकल्प करें कि स्वयं चरित्रवान बनना है। यही इस पर्व की सार्थकता है। कृृष्ण ने गीता में आध्यात्मिक संदेश देते हुए यही कहा है कि हमें कर्म करते हुए योग युक्त रहना है। हमारा जीवन कमल पुष्प के समान कीचड़ में न्यारा और सर्व का प्यारा हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here