वैदिक मंत्रों से गूंज उठा आदि गणेश मंदिर,बाल भक्तों ने किया अभिषेक

0
274


बीकानेर, 21 अगस्त। ओ माई फ्रेंड गणेशा तू रहना साथ हमेशा की भावना के साथ दाउजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में बाल भक्तों ने भगवान गजानंद का अभिषेक कर मनवांछित फल की कामना की। बाल भक्तों ने भगवान गणेश का दूध,दही,पंचामृत, केसर,चीनी,शहद से अभिषेक किया। पण्डित सुनील व्यास व विजय श्रीमाली ने मंत्रोच्चारण के साथ बाल भक्तों ने गणेशजी को रिझाया। आयोजन से जुड़े किशन व्यास अभिषेक में तीन माह के बालक से लेकर दस साल तक के नौनिहालों ने हिस्सेदारी निभाई। पूरा प्रांगण बच्चों द्वारा किये गजानंद के जयकारों से गूंज उठा।

व्यास ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर सुबह 4 बजे अभिषेक से कार्यक्रम होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रि कालीन जागरण किया जाएगा। वहीं 30 व 31 अगस्त को देश व राज्य की सुख समृद्धि तथा शांति के लिए दो दिवसीय पंचकुण्डीय यज्ञ पं.राजेन्द्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी ब्राह्मण करेंगे। गणेश चतुर्थी के जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी, जिसमें वक्रतुण्ड को 2151 किलो का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। शाम को जागरण होगा। इसमें भक्त मंडल के अशोक बांठिया,राजेन्द्र व्यास,मनोज के बिस्सा,कैलाश पारीक,रामसा व्यास,सोमदत्त पुरोहित सहित स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here