श्री छ न्याती ब्राह्मण महासंघ के छात्र सदन का शिलान्यास सात विभूतियों द्वारा किया जाएगा

0
275

बीकानेर 23 अगस्त । श्री छ न्याती ब्राह्मण महासंघ की भूमि पर श्री छ न्याती ब्राह्मण ब्रह्मानंद भनोत छात्र सदन एवम अतिथि गृह के निर्माण के लिये 25 अगस्त को सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच शिलान्यास होगा । इस शिलान्यास पूजन विधान मैं प्रदेश की सात विभूतियां भाग लेंगी।इनके अलावा महासंघ कार्यकारणी के सातों सरंक्षक एवम अध्यक्ष श्री भंवर लाल व्यास भी पूजन कार्यक्रम मे बीकानेर संभाग के तीन लाख छ न्याती ब्राह्मण परिवारों परिवारों की ओर से हिस्सा लेंगे ।


महासंघ की इस भूमि को छः न्याती ब्राह्मण समाज द्वारा करीब 35 वर्षो के लंबे संघर्ष के बाद भू माफियाओं की गिरफत से मुक्त करवाया गया है।नगर विकास न्यास द्वारा अवाप्त की गई भूमि के बदले आवंटित इस भूमि के लिए समाज के द्वारा मुंसिफ कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक लंबी कानूनी लड़ाई लड़ी गई है । अनेक बार धरने , प्रदर्शन, आमरण अनशन, फौजदारी मुकदमो के जरिये संघर्ष किया गया है ।वर्ष 2019 मैं डॉ मोहन लाल जाजड़ा के अद्यकसीय कार्यकाल मैं महासंघ ने सिविल कोर्ट मे लंबित चारो मूलभूत मुकदमो मैं जीत हासिल की,जिसके बाद पूरी भूमि का पट्टा नगर विकास न्यास द्वारा जारी किया गया है।
31 जनवरी 2022 को नए अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद से कार्यकारणी द्वारा लगातार बैठके करके इस भूमि का ले आउट प्लान तैयार किया गया है ।ले आउट प्लान महासंघ द्वारा नए साल के अवसर पर प्रकाशित सनातन पंचांग के प्रथम पृष्ट पर छपवाकर लगभग 10 हज़ार घरों मैं वितरित किया जा रहा है।इस भूमि को चार ब्लॉक मैं विकसित किया जाना है।पहले चरण में छात्र सदन एवम अतिथि गृह निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसमें कुल छ मंजिल बनेगी जिनमे कुल 128 कमरे,दो डोमेट्रिरी ,एक बड़ा हाल ,तीन डाइनिंग हाल,एक ऑफिस, तीन तरफ सीढिया, दो तरफ लिफ्ट,एक बड़ा रिसेप्शन हाल आदि का निर्माण प्रस्तावित है । संक्षिप्त जानकारी का एक ब्रोशर जारी किया गया है । इस ब्रोशर की सॉफ्ट कॉपी भी जारी की गई है।
इस छात्र सदन एवम अतिथि गृह के निर्माण के बाद लगभग 200 विद्यार्थियों को रहने और पढ़ने की सुविधा मिलेगी,बाहर से आने वाले समाज के बंधुओ को अस्थायी निवास की सुविधा मिलेगी । पी बी म अन्य किसी हॉस्पिटल मैं भर्ती मरीजों के परिजनों को भी रहने की सुविधा मिलेगी ।
भंवर लाल व्यास अध्यक्ष, पाराशर नारायण शर्मा,गजानंद शर्मा युवा अध्यक्ष, कुंदनमल बोहरा ,आशाराम पारीक ,श्रीमती पालववि शर्मा महामंत्री, जयदयाल पंचारिया कोषाध्यक्ष, सांवर मल उपाध्याय, बनवारी शर्मा नगर महामंत्री, लोकेश चतुर्वेदी,मनीष वरिष्ठ उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here