पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए आगे आए सावधान संस्था के दिनेश सिंह भदौरिया

0
261

बीकानेर 31 अगस्त । मानवीय सेवाओं के लिए सम्पूर्ण भारत ही नहीं विश्व भर में एक उदाहरण प्रस्तुत करने वाली जानी मानी गैर राजनीतिक संस्था सावधान इण्डिया 077 के द्वारा आज एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए मानवता की अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए एक निर्णय लिया है कि आज हमारा पड़ोसी देश यानी छोटा भाई पाकिस्तान यहां पर आज ये दुश्मन देश पाकिस्तान के आम नागरिक भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं बाढ़ की वजह से तीन करोड़ से ज्यादा परिवार दाने दाने के लिए मोहताज है। ये देश कर्ज के बोझ तले दब गया है कोई भी देश पाकिस्तान की मदद को तैयार नहीं है मगर हमारे देश के दिलेर दयावान प्रधानमंत्री मोदी भी अपने हो दुश्मन को मदद करने को तैयार है ऐसे में टीम सावधान इण्डिया 077 ने भी आज एक आपातकालीन मीटिंग करके मदद की अपील करने का फैसला किया। भदौरिया व सलीम भाटी की अगुवाई में की गई ओर बजरंग सोनी व शिवम सिंह भदौरिया के एक प्रस्ताव को सर्व सम्मति से पारित करते हुए निर्णय लिया गया है कि आज पाकिस्तान के आम नागरिक दाने दाने को मोहताज है तो मानवीयता के नाते हम भारतीय नागरिक का परम कर्तव्य बनता है कि इंसानों की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करें इसी कारण संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्य्क्ष ठाकुर भदौरिया ने संकल्प लिया कि पाकिस्तान में रह रहे इंसानों के जीवन को बचाने के लिए उनकी हर संभव मदद करने के लिए अग्रिम पंक्ति में आकर कार्य करना चाहिए।

इसी लिये टीम की ओर से पाकिस्तान के नागरिकों की मदद के लिए उनकी जरूरत के अनुसार खाद्य सामग्री, कपड़े, आदि की जरूरतों को पूरा कैसे किया जा सकता है वो हर संभव प्रयास शुरू कर दिये हैं। सम्पूर्ण विश्व में इंसानों व इंसानियत के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त देश भारत के लोगो से हम अपील करते हैं कि भले ही कोई देश व उसके नागरिक हमारे दुश्मन हो मगर जब वो खुद भूखों मरने की हालातों में हों तो हमारा कर्तव्य बनता है कि मानव बचाओ बस यही हमारी संस्कृति यानी सनातनी संस्कृति है इसी लिए आओ इंसानों को बचाओ ,,आओ हमारे इस मानव बचाओ अभियान में शामिल होकरभले ही दुश्मन देश के हों मगर मानव है इसी लिए हमसे संपर्क कर हर स्तर पर सम्पर्क करें और जो भी सहयोग कर सकते हैं हम तक पहुंचा सकते हैं खाद्य सामग्री, कपड़े ,आदि ही हम तक भेज सकते हैं नगद राशि ना हम मांग रहे हैं ना ही देने के लिए कोई भी प्रयास करें ,,ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया को ये भी भली भांति मालूम है कि आज हमारे इस मानब बचाओ प्रयासो का इस लिए मुझे भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि ये पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है मगर ठाकुर भदौरिया केवल मानवता की बात पर आप सभी से आग्रह कर रहा है,, बाकी आप सभी के गुस्से, आरोप को भी सहजतापूर्ण स्वीकार किया जवेगा ,,आज इस पाकिस्तान के मानव को बचाओ अभियान में सहयोग के लिए आप सलीम भाटी, 9414342823,बजरंग सोनी,9828471679,दिनेश सिंह भदौरिया,9414368077पर सम्पर्क करें, ये प्रयास राष्ट्र हित में है, मगर मानव को बचाने के सनातनी धर्म का पालन करना भी हमारे कर्तव्यों मैं आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here