अमर कीर्ति शिखर सम्मान डॉ.अजय जोशी को प्रदान किया जाएगा

0
249

बीकानेर 03 सितम्बर | प्रेरणा प्रतिष्ठान, आचार्यों का चौक बीकानेर द्वारा 10 सितम्बर शनिवार सायं पांच बजे आचार्यों की घाटी के नीचे, अजीत फाउन्डेशन में शिक्षाविद, लेखक, सम्पादक एवं प्रकाशक डॉ.अजय जोशी को ‘अमर कीर्ति शिखर सम्मान’ अर्पित किया जाएगा ।

संस्था अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने बताया कि यह सम्मान स्व.अमरदत्त व्यास की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने हेतु उनके जन्म शताब्दी वर्ष 2005 से प्रारम्भ किया गया था | अब तक यह सम्मान सेवानिवृत पुलिस अधीक्षक लालचंद जोशी, वरिष्ठ रंगकर्मी पी.सुंदर, वरिष्ठ साहित्यकार श्रीलाल नथमल जोशी, कृषि विशेषज्ञ नरेंद्र किराडू, समाजसेवी शंकरलाल हर्ष, व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, रंगनिदेशक सुधेश व्यास, कृषि विशेषज्ञ एवं प्रशासनिक अधिकारी सुरेन्द्र प्रसाद पुरोहित, शिक्षाविद बी.डी.जोशी, हास्य-व्यंग्य कवि गौरीशंकर मधुकर, योगध्यान विशेषज्ञ संजीव कश्यप, कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार, मैनेजमेंट गुरू एवं प्रखर वाग्मी डॉ.गौरव बिस्सा एवं शतरंज जगत के उज्ज्वल नक्षत्र, अंतरराष्ट्रीय निर्णायक एवं अधिवक्ता (कर सलाहकार) श्री शंकरलाल हर्ष को अर्पित किया जा चुका है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here