भज मन भिखू स्याम भक्ति संध्या का भव्य आयोजन

0
253
  • गंगाशहर / बीकानेर, 09 सितम्बर। ॐ अर्हम् की ध्वनि में श्रद्धालुओं के लहराते हाथ, हर कोने से गुंजायमान होता भीखूस्याम भीखूस्याम का स्वर और श्रद्धा भावों में झूमते श्रोतागण कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा था आचार्य श्री भिक्षु के 220 वें चरमोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित “भज मन भीखू स्याम” भजन संध्या का। तेरापंथ के प्रथम अनुशास्ता आचार्य श्री भिक्षु के महाप्रयाण दिवस के अवसर पर गंगाशहर तेरापंथ भवन में मुनिश्री शांतिकुमार जी एवं मुनि श्री जितेंद्र कुमार जी के मंगल सान्निध्य में इस भव्य भजन संध्या में सुमधुर संगायकों ने आपने भक्ति गीतों से पूरे वातावरण को भिक्षुमय बना दिया।
  • तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद एवं तेरापंथ महिला मंडल द्वारा आयोजित इस भक्ति संध्या में सिरसा से पधारे श्री अमित सिंघी एवं सूरत से समागत आरजे. राजुल सुराणा ने अपनी स्वर लहरियों से शानदार समां बांध दिया। वही देर रात तक चली इस भक्ति संध्या में श्री यश बैद, श्री प्रवीण मालू, श्री संदीप डोसी, श्री राजेंद्र बोथरा, श्रीमती विजयलक्ष्मी सेठिया बैद, सुश्री प्रिया पारख आदि ने भी भिक्षु स्वामी के प्रति श्रद्धामय भजनों का संगान किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए श्री ललित राखेचा ने अंकों के माध्यम से श्रोताओं के मध्य आचार्य भिक्षु के जीवन पर रोचक प्रस्तुति दी।

तेरापंथ सभा मंत्री श्री रतन छलानी ने स्वागत वक्तव्य दिया। सभी संगायकों का गणमान्य पदाधिकारियों द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम की संयोजना में तेयुप अध्यक्ष श्री अरूण नाहटा सहित तेयुप सदस्यों का अच्छा सहयोग रहा। कार्यक्रम में लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here