पुष्टि कर सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन कल्ला को दी श्रद्धांजलि

0
263


बीकानेर 09 सितंबर। अखिल भारतीय पुष्टि कर सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक स्व श्री गोवर्धन कल्ला की पुण्यतिथि पर आज राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग बीकानेर द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
इस अवसर पर संगठन में उनके द्वारा दिए गए योगदान हेतु याद करते हुए भी जी बिस्सा ने कहा कि वे अनुशासन प्रिय व संगठन को आगे बढ़ाने वाले व्यक्ति थे। उनके अध्यक्ष कार्यकाल में संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ा और लगभग पूरे देश में जहां भी पुष्करणा समाज के लोग निवास करते वहां तक संगठन को खड़ा किया।


महामंत्री सुभाष जोशी ने कहा कि जैसलमेर में बाएं जी के नाम से प्रसिद्ध स्व कल्ला जी ने पुष्करणा समाज के मुख पत्र पुष्करणा संदेश को भी घर घर तक पहुंचाने का काम किया जिसमें उन्हें स्व श्री मोहन जी किराडू का सहयोग भी मिला।
उपाध्यक्ष गिरिराज बिस्सा व डा विजय आचार्य ने कहा कि वे सामाजिक कार्यकर्ता के साथ साथ कुशल राजनीतिज्ञ भी थे ओर लम्बे समय तक जैसलमेर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने व विधायक होने के कारण विकास कार्य करवाने में अग्रणी रहते थे।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में दिनेश चूरा, जितेंद्र आचार्य मन मोहन पुरोहित,अजय व्यास, मनोज व्यास,रवि आचार्य, नंद किशोर पुरोहित शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here