कलियुग में केवल हरिनाम संकीर्तन ही सर्वपाप प्रणाशनंम :- बालसंत छैल विहारी महाराज

0
538

बाबा रामदेव मन्दिर सुथारान पंचायत भवन से कलश यात्रा द्वारा भागवत कथा का हुआ शुभारंभ

कथा वाचन बालसंत श्रीछैल बिहारी महाराज द्वारा
समस्त पुराणों मै सर्वश्रेष्ठ श्री मद् भागवत पुराण :- बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज

बीकानेर, 06 नवंबर । कार्तिक माह के पावन महीनें मे मानव धर्म प्रचार सेवा संस्थान बीकानेर व बाबा रामदेव मन्दिर सुथारान पंचायत भवन चौंखुटी मोहल्ला के संयुक्त तत्वावधान में संयोजित”भव्य भागवत ज्ञान गंगा कथा अमृत रस पान””श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ कथा”प्रवक्ता बालसंत श्रीछैल बिहारी जी महाराज के मुखारविंद द्वारा सदग्रहस्थ संत मनूजी महाराज के सानिध्य मे चौंखुटी क्षेत्र कमला कालोनी स्थित ‘बाबा रामदेव मन्दिर सुथारान पंचायत भवन प्रांगण, मे आज से 12 नवंबर तक भागवत सप्ताह कथा वाचन दोपहर 2:00 से 5:00 बजे तक श्री मद भागवत का शुभारंभ हुआ।आज कथा से पुर्व कलश यात्रा रामदेव मन्दिर पुजारी मनीराम स्वामी जी ने सप्तनिक भागवत पुराण पोथी को शिरोधार्य कर सम्पूर्ण चोंखुटी क्षेत्र मे हरिनाम संकीर्तन करते हुए कलश यात्रा निकाली गई।

कथा शुभारंभ पर आज कथा यजमान”समाजसेवी मुम्बई के कान्ट्रेक्टर झंवरलालजी चुयल सुशीलादेवी चुयल सप्तनिक एवं शशिकांत चुयल आंचलदेवी चुयल” सप्तनिक द्वारा भागवत पुजन व्यास तिलक करवाया गया,। कथा के प्रथम दिन बालसंत श्रीछैल विहारी महाराज द्वारा भागवत कथा महात्म्य बतलाते हुवे कहा कि भागवत पुराण समस्त पुराणों मे सर्व श्रेष्ठ ग्रंथ है, जिसमे १८००० श्लोक १२ स्कंध व ३३५ अध्यायों की विस्तृत व्याख्याओं को बताया गया है। बालसंत श्रीछैल विहारी जी महाराज ने बताया कि भक्ति ज्ञान वैराग्य रुपी अनुपम ग्रंथ है जिसके श्रवण स्मरण कीर्तन व जीवन में अंगीकार करने मात्र से ही जीवाें का कल्याण संम्भव है।कथा प्रभारी “सेवानिवृत प्रधानाचार्य संरक्षक हरिकिशन नागल ने बताया कि कथा मे समाजसेवी नवरत्न धामु,समाजसेवी दैवकिशन गैपाल, धर्म परायण ओमप्रकाश कुलरिया, नितेश आसदेव, नंदनंदिनी व सीमा पुरोहित, रामदेव मन्दिर पं मनीराम जी स्वामी, नृपैन हर्ष हैमन्त दैराश्री,अपनी सेवा दे रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here