राजा बलि और वामन अवतार की कथा का वर्णन

0
295

बीकानेर 14 सितंबर । श्री शिव शक्ति साधना पीठ में चल रही श्रीमद भागवत कथा में आज आए प्रसंग के अंतर्गत व्यास पीठ पर आसीन कथा व्यास श्री शिव किशन जी किराडू के मुखारविंद से आज राजा बलि और वामन अवतार की कथा का वर्णन किया गया । श्री किराडू ने बताया की हम केवल संकुचित दान करते है, कभी सर्वस्व दान नही करते।
आज की कथा में भजनों की प्रस्तुति गायक श्री नवीन आचार्य द्वारा दी गई।


आज की कथा में श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।बाल रूप गोपाल का अवतरण हुआ। संस्था से जुड़े एडवोकेट मदन गोपाल व्यास ने बताया की पंडित गोविंद व्यास ने भगवान वासुदेव की भूमिका निभाई। बाल गोपाल माधव पुरोहित बने। आशीष कल्ला एंड पार्टी ने श्री राधा कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की ओर पुष्प होली का आयोजन हुआ।
पंडित प्रदीप किराडू द्वारा सभी भक्तो को माखन मिश्री और फल का प्रसाद और बधाई बांटी गई।
श्री बाल कृष्ण और राधा का स्वरूप
राघव किराडू और माही किराडू और रूखमणी हंसिका किराडू बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here