संभागीय आयुक्त ने हैड कांस्टेबल बुगालिया का किया सम्मान

0
300

संभागीय आयुक्त ने हैड कांस्टेबल बुगालिया का किया सम्मान
बीकानेर, 21 सितम्बर। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बुधवार को यातायात पुलिस के हैड कांस्टेबल यशवीर बुगालिया का सम्मान किया। बुगालिया ने दो लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले चार असामाजिक तत्वों को पकड़ा था। यह लड़के राजकीय डूंगर कॉलेज के सामने लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने इसे देखा और इनका पीछा किया। इस व्यक्ति द्वारा भीमसेन चौधरी सर्किल पर खड़े हैड कांस्टेबल बुगालिया को इसकी जानकारी दी तो बुगालिया ने इनका पीछा करते हुए डॉ. करणी सिंह स्टेडियम के सामने इन लड़कों को पकड़ लिया। इस कार्य के लिए संभागीय आयुक्त ने बुगालिया को सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी मौजूद रहे।

आम पब्लिक ने भी किया सम्मान

राजस्थान पुलिस के हेड कांस्टेबल यशवीर बुगालिया द्वारा महारानी स्कूल बीकानेर के आगे 4 मनचले युवकों द्वारा लड़कियों से छेड़छाड़ करने पर अकेले ही बहादुरी का परिचय देते हुए उन्हें धर दबोचा और उचित कार्रवाई हेतु विभाग को सुपुर्द कर दिया।
उनकी इस बहादुरी भरी ड्यूटी से वहां उपस्थित स्टाफ और शारीरिक शिक्षण गण विनोद सिंह बीठु,राम प्रकाश संगवा,रणजीत सिंह,रुपाराम आदि ने उनके इस कार्य के लिए उनका माल्यार्पण और अभिवादन कर पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here