पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मनाया बुथ कमलोत्सव

0
275


बीकानेर, 25 सिप्तबंर । भाजपा बीकानेर देहात के रूणिया बास मंडल के बुथ नं 151 में पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती राजेरां में बुथ अध्यक्ष गिरधारीलाल सुथार की अध्यक्षता में मनाई गई । सोशल मीडिया संभाग प्रभारी कोजुराम सारस्वत ने बताया की भाजपा राजस्थान के निर्देशानुसार हर बुथ पर बुथ कमलोत्सव कार्यक्रम मनाया जा रहा है । जिसमें बुथ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान व रंगोली बनाकर पं दीनदयाल जी की जीवनी पर प्रकाश डालकर केन्द्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करने का प्रण लिया । रूणिया बास मण्डल महामंत्री संपत जोशी किसान मौर्चा के पुनीत स्वामी कोजुराम सारस्वत व सुरेश पुगलिया ने अपने विचार रखे । वरिष्ठ कार्यकर्ता भुराराम गोदारा श्रवणकुमार सारस्वत जगदीश गोदारा का हेमेरां सरपंच प्रतिनिधि गणपत गोदारा ने सम्मानित किया।

खाजूवाला विधानसभा के बुथ 50 पर भाजपा ने बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में “कमलोत्स्व” के तहत प.दीनदयाल उपाध्याय जी की मनाई जयंती
खाजूवाला-आज भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्त्रोत पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय की जयंती पर भाजपा मण्डल खाजूवाला के आदर्श बूथ 50 पर कमलउत्सव के तहत संगोष्ठी रखी जिसमें जिला पदाधिकारी देवीलाल मेघवाल का प्रवास रहा बुथ अध्यक्ष की अध्यक्षता मे मण्डल अध्यक्ष जगविंन्द्र सिंह सिन्धु सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने प. दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि दी और उनके मार्गदर्शन पर चलने का संकल्प लिया । इस दौरान कमल उत्सव के स्टीकर कार्यकर्ताओं के घरों के आगे चिपकाए,पत्रक बांटे और बूथ के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को माला,दुपट्टा पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर स्वागत सम्मान किया, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं के घर पर पार्टी का झंडा फहराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here