छत्तरगढ़ के किसानों को दी केंद्रीय एफपीओ योजना की जानकारी

0
243

टुडे राजस्थान न्यूज़

बीकानेर 27 सितंबर । कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा नियुक्त CBBO सारस्वत एग्रोकोम प्राइवेट लिमिटेड (SAPL) व नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव एक्सचेंज (NCDEX) IPF ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में हलवाहक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, छतरगढ़ द्वारा थार फिश फार्म, संसारदेसर में फार्मर प्रोड्यूसर आर्गेनाइजेशन (एफपीओ) की मीटिंग का आयोजन रखा गया।

इस मीटिंग में NCDEX IPF ट्रस्ट से दीपक गुप्ता ने किसानों को बाजार से जोड़ने एवं कृषि में बिचोलियों की भूमिका खत्म करने तथा मूल्य संवर्धन के बारे में विस्तार से समझाया।
इसके साथ ही कार्यक्रम में सारस्वत एग्रोकोम से कमलेश माथुर व विश्वजीत स्वामी ने किसानों को इस योजना से अपनी खेती की लागत में कमी करना एवं अपनी फसल का अच्छा मूल्य प्राप्त कर सके इसके बारे में विस्तार से चर्चा की गई। हलवाहक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी से दिनेश शर्मा ने एफपीओ से जुड़कर किसानों को उचित दर पर खाद बीज उर्वरक प्राप्त करने तथा एफपीओ के माध्यम से कृषि संयंत्र जैसे कल्टीवेटर, थ्रेसर, स्प्रिंकलर, रोटावेटर, ड्रोन तकनीक आदि की सुविधा के बारे में बताया।

इस दौरान हलवाहक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के डायरेक्टर राजू जी राईका, रवि जी सारस्वत, रामनिवास जी, वेदप्रकाश जी व प्रोमोटर नेमिचंद जी, गजानन्द जी, मांगीलाल जी के साथ आये हुए सभी किसानों ने एफपीओ के बारे में जानकारी प्राप्त की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here