गांधी और शास्त्री को जन्म दिन पर भाजपाइयों ने कृतज्ञतापूर्वक स्मरण कर दी भवपूर्वक श्रद्धाजंलि

0
293

बीकानेर 02 अक्टूबर। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर भारतीय जनता पार्टी शहर जिले का कार्यकर्ताओ ने गांधी पार्क में पहुँच कर पुष्पांजलि अर्पित कर कृतज्ञता प्रकट करते हुए भाव पूर्वक वंदन किया। इस अवसर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने बापू के बताए रास्ते , स्वछता, समरस्ता और रामराज्य के भाव को साकार करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि गांधी दर्शन के माध्यम से पूरे विश्व मे शांति लाए जाना संभव है।आज पूरा विश्व अहिंसा दिवस को भी मना रहा है।


भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने खादी मंदिर पहुँच कर बड़ी संख्या में खादी उत्पादों का भी क्रय किया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने चरखे के माध्यम से कताई के कार्य को भी सीखा।
जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने अपील की खादी संस्थानों के उत्पादों को अवश्य खरीदना चाहिए। खादी संस्थानों के माध्यम से बहुत बड़ी संख्या में ग्रामीणों को रोजगार मिलता है ऐसे में सभी को सहयोग का माध्यम बनना चाहिए।
जिला अध्यक्ष सिंह ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी शास्त्री जयंती के साथ ही 17 सिंतबर से शुरू हुआ सेवा पखवाड़ा का भी समापन हो गया। सेवा पखवाड़े के सह सयोंजक श्याम सुंदर चौधरी ने बताया कि गत 15 दिनों में पार्टी ने अनेको सेवा कार्यक्रमों को गोद ले कर कार्य किये जिनमे पौधा रोपण, स्वछता, लंपि रोग के रोकथाम में गौवंश की सेवा, प्रधानमंत्री के जीवन कृत्यों पर आधारित प्रदर्शनी, टीबी के मरीजों को गोद ले कर उनका इलाज के साथ साथ राक्तदान शिविर के आयोजन कर अभूतपूर्व सेवा कार्य किये गए है।
आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत,गोकुल जोशी,मधुरिमा सिंह, डॉ मीना आसोपा, विजय लक्ष्मी हिम्मतसर, महामन्त्री अनिल शुक्ला, श्याम सुंदर चौधरी, सुधीर केवलिया, अजय खत्री, नर्सिंग सेवग, चन्द्र प्रकाश गहलोत, मुकेश ओझा, प्रदीप चौहान,गजेन्द्र सरीन, नरेंद्र सिंह राठौड़, रेवंत सिंह, राजाराम सीगड़, वेद व्यास, उस्मान गनी, रामदयाल, शिखर चंद डागा, राधा खत्री, भारती खत्री,भवानी सोनी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here